फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सा टोल प्लाजा पर भाजपा नेता की गुंडागर्दी, कर्मचारियों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शिवपुरी हाईवे के रक्सा टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की रात भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ जमकर बवाल काटा। टोेल टैक्स मांगने से गुस्साए भाजपा नेता ने प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। टोल कर्मियों का आरोप है कि ऑफिस में रखे 1.12 लाख रुपये व कर्मचारी का मोबाइल भी लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान समेत 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात तकरीबन दो बजे भाजपा नेता तिलक यादव छह गाड़ियों के काफिले के साथ रक्सा टोल प्लाजा पर पहुंचे। वह मध्य प्रदेश के दिनारा की ओर से झांसी आ रहे थे। टोल प्लाजा का बूम बंद होने पर भाजपा नेता ने खोलने के लिए कहा। इस पर वहां तैनात कर्मचारी ने टोल टैक्स मांगा, जिसे अदा करने से भाजपा नेता ने मना कर दिया। इस पर विवाद होने लगा। इसी दरम्यान 25-30 लोग गाड़ियों से उतर आए और वे टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। बचने के लिए कर्मचारी यहां-वहां दौड़ते नजर आए। इस दरम्यान टोल नाके पर तोड़फोड़ भी गई। आरोप है कि विवाद करते हुए वे सभी अकाउंट रूम में घुस आए और लॉकर तोड़कर उसमें रखे एक लाख बारह हजार रुपये जबरदस्ती निकाल लिए। एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस दौरान भाजपा नेता व उसके समर्थकों ने तमंचों व बंदूकों से फायरिंग भी की। साथ ही लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला भी किया। जानकारी होने पर रक्सा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर सभी वहां से भाग खड़े हुए।
टोल प्लाजा के मैनेजर पवन शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता तिलक यादव, रक्सा के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत, निहाल राजपूत, राजकुमार समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट आदि में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सत्ता की हनक में की दबंगई
झांसी। भाजपा नेता तिलक यादव ने सत्ता की हनक में टोल प्लाजा पर जमकर गुंडई की। भाजपा नेता ने अपनी चौपहिया लक्जरी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा रखा है। जबकि, गाड़ी के कांच पर विधानसभा का पास भी लगा हुआ है। इसके अलावा तिलक यादव को सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई है। यह घटना दिन भर राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में बनी रही। विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा पर निशाना साधते रहे।
विज्ञापन

सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनके जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है।
- राजेश राय, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें