फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: जिलाध्यक्ष पर नहीं बन सकी सहमति

Sat, 02 Jan 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच जिलाध्यक्ष पद के लिए बारह दावेदारों ने नामांकन किए। हालांकि, इनमें से छह दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए, लेकिन इसके बाद भी सहमति नहीं बन सकी। जिलाध्यक्ष पद का फैसला अब प्रदेश नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर सुबह दस बजे से जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रघुराज सिंह की देखरेख में शुरू हुई। तय समय में महावीर सिंह जादौन, संजय दुबे, अखिलेश गुप्ता, जवाहर लाल राजपूत, जगदीश कुशवाहा, देवेंद्र राजपूत, अनिल द्विवेदी, रामकिशोर साहू, जी वी राजपूत, राजू पाठक, सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत बारह सक्रिय सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच में सभी दावेदारों के नामांकन सही पाए गए। इनमें से छह दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए।

नामांकन वापसी प्रक्रिया के उपरांत महावीर सिंह जादौन, संजय दुबे, जवाहर लाल राजपूत, रामकिशोर साहू व सुरेंद्र प्रताप सिंह ही मैदान में बचे। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने जनपद के चुने गए मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों से उनकी राय मांगी तथा लिखकर लिया कि वह जिस दावेदार का समर्थन कर रहे हैं उसमें क्या खास है?
विज्ञापन


तदुपरांत इक्कीस सदस्यीय समन्वय समिति में शामिल वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री, क्षेत्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय व प्रदेश सदस्यों से दावेदारों के विषय में रायशुमारी की गई।

एक नाम पर सहमति न बनने पर चुनाव अधिकारी अब सभी दावेदारों के नाम व उनके विषय में जाहिर की गई राय की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे।

प्रांतीय सदस्य के लिए चार ने किया नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए मऊरानीपुर विधानसभा से रामचरण चौकेरया, बबीना विधानसभा से प्रवीण कुमार समाधिया व गरौठा विधानसभा से गजराज सिंह यादव व राजेश सिंह ने नामांकन किए। मालूम हो कि हर विधानसभा से एक प्रांतीय सदस्य चुना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें