फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन भाजपा ने जोड़े चार हजार सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत शुक्रवार से हो गई। सभी शक्ति केंद्रों पर गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन का प्रसारण हुआ। पहले दिन चारों विधानसभाओं से एक-एक हजार लोगों (कुल चार हजार) को मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान भाजपा ने झांसी जनपद में लगभग दो लाख नए सदस्य जोड़ने की योजना बनाई है। पहले चरण की शुरूआत हो गई है। अब शनिवार से जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद समेत समस्त जनप्रतिनिधि 10-10 कैंप लगाकर सदस्य बनाएंगे। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक संजीव अग्रवाल लाला ने बताया कि दूसरे चरण में महिला मोर्चा, युवा, अनुसूचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक आदि मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मिस्ड कॉल के जरिए नए सदस्यों को जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर शुक्रवार को गृहमंत्री का संबोधन बीजेपी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुना।
चारों विधानसभाओं से लगभग चार हजार नए सदस्य पहले दिन बने हैं। भाजपा महानगर कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, रवि शर्मा, मुकेश, मिश्रा, रोहित गोठनकर, संतोष सोनी, सुबोध गुबरेले, सुमन पुरोहित, संजय लॉगसन, नंदकिशोर भिलवारे, नीता अवस्थी, कविता शर्मा, अमित सिंह जादौन, चंदा शिवहरे, अनूप करौसिया ने गृहमंत्री का संबोधन सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें