फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक सवार युवक को बेकाबू कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात बनगुवां से पहले बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बबीना के सुकुवां गांव का निवासी गोविंद (35) पुत्र हरज्ञान प्राइवेट कंपनी में जेसीबी मशीन चलाता था। इन दिनों पाइप लाइन के लिए खोदाई का काम कर रहा था। रविवार शाम काम बंद होने के बाद बाइक से अपने गांव जाने के लिए निकला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह बनगुवां के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह सड़क पर जा गिरा। कार उसे कुचलते हुए भाग निकली। हादसे में गोविंद के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। गंभीर हाल होने की वजह से उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर के लिए ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें