फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भोपाल में आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाने वाले झांसी के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। भोपाल में आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाने वाले झांसी के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां चल रहे करीब एक करोड़ रुपये की सट्टेबाजी के खेल का खुलासा किया है। इनमें एक युवक कोतवाली के नई बस्ती का रहने वाला है जबकि दूसरा मऊरानीपुर का है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भोपाल की पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला की अगुवाई में पुलिस ने रविवार को भोपाल स्थित आईबीडी किंग्स पार्क कॉलोनी में छापा मारा। यहां आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। यहां से पुलिस ने दस लोगों को पकड़ा। इनमें झांसी कोतवाली के अंतर्गत नई बस्ती निवासी विशाल कुमार समेत मऊरानीपुर के रानीपुर गांव निवासी चंद्र प्रताप आर्य उर्फ रोहित भी शामिल था। पुलिस ने इन लोगों के पास से 25 मोबाइल फोन समेत एक करोड़ रुपये के सट्टे की लिखी पर्ची बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनको जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी इसके पहले भी सट्टेबाजी के आरोप में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें