फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहने होते तो शायद जिंदा बच जाते बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ/झांसी। बृहस्पतिवार की रात मोंठ थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई। इस दौरान बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता तो शायद तीनों जिंदा होते। वाहन से टक्कर लगने के बाद डिवाइडर सिर में लगने के कारण गंभीर चोटें आने से तीनों ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दतिया थाना गोदन स्थित मैथाना निवासी भरत (36) थाना चिरगांव क्षेेत्र स्थित एक मंदिर पर दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद उन्होंने थाना चिरगांव के मियांपुर गांव निवासी गोविंद सिंह दोहरे (45) के साथ उनकी ससुराल मोंठ के अमरा गांव पहुंचे। यहां से गोविंद की पत्नी अंगूरी को साथ लेकर तीनों बाइक से मियांपुर गांव लौट रहे थे। अभी तीनों थाना मोंठ के परगेना हाइवे पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन नेे टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर डिवाइडर से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मोंठ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भीसमेन पौनिया ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा था, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें