झांसी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी सुभाष सिंह बघेल को राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान दिया जाएगा। उत्कृष्ट कार्यों के चलते यह पदक आईजी के साथ ही उपनिरीक्षक गोपनीय प्रमोद कुमार टंडन को भी मिलेगा।
इसके पहलेे आईजी को साल 2005 में भी पुलिस पदक व पुलिस महानिदेशक का गोल्ड व सिल्वर प्रशंसा चिह्न मिल चुका हैै। एलआईयू के सुरेंद्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान व दस हजार रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओे सदर हिमांशु गौरव समेत मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत ओझा, उपनिरीक्षक विजय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक जगत नारायण करवरिया, रनसिंह, रामसजीवन वर्मा, सरोत्तम सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल जयंक सिंह, धर्मेंद्र सिंह सचान, मोहित सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न सिल्वर दिया जाएगा।
आईजी को सम्मान इसलिए
इनके नेतृत्व में झांसी समेत ललितपुर व जालौन पुलिस ने बेहतर काम किए। कई बड़े-बड़े खुलासे कर अपराधियों को जेल भेेजने के साथ ही पुलिस का मान भी बढ़ाया। इनके कार्य की मुख्यमंत्री भी सराहना कर चुके हैं। आईजी के नेतृत्व में कई बडे़ मामलों में झांसी, ललितपुर व जालौन की कानून व्यवस्था भी पूरी तरह नियंत्रण में रही।