फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक निकालने को लेकर युवकों में विवाद, फायरिंग में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक निकालने को लेकर युवकों में विवाद, फायरिंग में छह घायल
विज्ञापन

चिरगांव/झांसी। बुधवार को शाम सात बजे ग्राम बरल में रास्ते से बाइक निकालने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। तभी एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले की आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ग्राम करगवा निवासी लक्ष्मीकांत ने पुलिस के दी तहरीर में बताया कि शाम छह बजे वह अपने साथी आनंद के साथ बाइक से चिरगांव की ओर आ रहे थे। तभी बरल गांव के पास सामने से बाइक से आ रहे रोहित राजपूत अपने साथियों के साथ बीच रास्ते में खड़ा था। जब उन्होंने रोहित से हटने के लिए कहा तो मना कर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही आनंद को खींचकर ले जाने लगे। तभी सूचना पर पहुंचे दुष्यंत, गणेश, आनंद, लक्ष्मीकांत, नीतेश व माता प्रसाद ने आनंद को उन लोगों से छुड़ाया। इस बीच रोहित ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से दुष्यंत, गणेश, आनंद, लक्ष्मीकांत, नीतेश व माता प्रसाद घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से भाग गए। देर शाम सीओ ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी की बाइक को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें