फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से बिजली जलाते 36 पकडे़, 108 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
पुलिया नंबर नौ में चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बिजली अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह- सुबह पुलिस के साथ महानगर के अलग- अलग क्षेत्रों में चेकिंग कर 36 लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा। बकाये पर 108 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। चेकिंग से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह अधीक्षण अभियंता (महानगर) एसआर गर्ग के निर्देश पर की गई चेकिंग के दौरान उनाव गेट व दतिया गेट क्षेत्र में दस, पुलिया नंबर नौ में नौ, लक्ष्मी गेट, गल्लामंडी में बारह व बिजौली में पांच लोगों को चोरी करते पकड़ा गया। ये सभी लोग मीटर बाईपास व कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। चेकिंग टीम में उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह, कन्हैयालाल, अवर अभियंता सुनील कुमार, संतोष, दिग्विजय सिंह शामिल रहे।
ट्रांसफार्मर फुुंका, छह सौ घरों की बंद रही बिजली
झांसी। प्रेमनगर क्षेत्र के बिहारीपुरा में बृहस्पतिवार की रात दस बजे ट्रांसफार्मर फुंकने से संबंधित क्षेत्र के छह सौ से अधिक घरों में 24 घंटे तक अंधेरा पसरा रहा। इससे लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के बिहारीपुरा में 630 केवीए ट्रांसफार्मर लगा है। बृहस्पतिवार की रात दस बजे उक्त ट्रांसफार्मर फुंक गया। संबंधित क्षेत्र के लोगों को रात बिना बिजली के काटना पड़ी। सुबह कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देर शाम दूसरा ट्रांसफार्मर मौके पर लाकर रखा गया, जो रात दस बजे के बाद चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें