झांसी। लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से कराई गई बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के शुक्रवार को जारी हुए रिजल्ट में झांसी के मेधावी चमके हैं। शहर की रहने वाली भावना मिश्रा ने लड़कियों में प्रदेश में टॉप किया है। शिवम चतुर्वेदी ने भी टॉप टेन में जगह बनाते हुए प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
दतिया गेट बाहर निवासी अमर उजाला के पत्रकार राजेंद्र मिश्रा की बेटी भावना मिश्रा शुरू से ही मेधावी रही हैं। सरस्वती बालिका विद्यालय से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट करने के बाद मौजूदा समय में वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एमएससी केमिस्ट्री से कर रही हैं। बीएड की प्रवेश परीक्षा में उन्होंने ओवरऑल 17वीं रैंक हासिल की है।
वहीं, पठौरिया के पास स्थित रितु विहार कॉलोनी निवासी संग्रह अमीन सतीश चंद्र चतुर्वेदी के बेटे शिवम चतुर्वेदी ने भी बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में जगह बनाई है। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस से बीएससी की पढ़ाई की है। भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल 87 प्रतिशत और इंटरमीडिएट 91 फीसदी अंकों से पास किया है।
लखनऊ के आशु राणा ओवर ऑल टॉपर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 में लखनऊ के आशु राणा ओवर ऑल टॉपर रहे हैं। इस बार की खासियत यह भी है कि टॉप टेन के किसी भी अभ्यर्थी को कोई वेटेज नहीं मिला है। - पेज----