फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सट्टेबाज गिरोह का भंडाफोड़ प्रधान निकला मास्टर माइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस एवं स्वॉट टीम ने सर्वनगर के प्लेटिनम अपार्टमेंट में देर रात छापा मारकर हाई प्रोफाइल सट्टेबाज गैंग का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने यहां से पुनावली गांव के प्रधान जय सिंह उर्फ राजा गुर्जर समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू मुख्य एडमिन के तौर पर सामने आया। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है।
आईपीएल आरंभ होने के साथ ही सट्टेबाजी के खेल ने जोर पकड़ लिया है। कई करोड़ रुपये रोजाना दांव में लग रहे हैं। सर्वनगर स्थित प्लेटिनम अपार्टमेंट में सट्टेबाजी के खेल होने की सूचना पर एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर की अगुवाई में पुलिस टीम ने आधी रात के बाद छापा मारा। फ्लैट के अंदर से पुनावली ग्राम प्रधान जय सिंह उर्फ राजा, अजय मिश्रा निवासी गुरसराय, अतुल गुप्ता निवासी दुनारा, शशांक दीक्षित निवासी भगवंतपुरा एवं अनुज पटेल निवासी गुरसराय मिले। पुलिस ने उनके पास से 58 हजार रुपये नकद समेत आठ मोबाइल फोन, तीन डायरी, एक बही खाता, सात एटीएम, एलईडी टीवी, बैंकों के पास बुक समेत अन्य वस्तुएं बरामद की।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यह लोग संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे। डायरी एवं बही खाता में करोड़ों रुपये का हिसाब-किताब मिला है। मुख्य एडमिन के तौर पर नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू का नाम सामने आया।
विज्ञापन

इसके साथ अभिषेक राय, सोमेश राय, आकाश ठाकुर, दीपेश राजपूत, निर्देश चतुर्वेदी, राजू झा के भी नाम पूछताछ में उजागर हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार, धारा सिंह, पंकज सिंह, नवीन कुमार, रजत सिंह, सौरभ समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें