फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम छोर तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ : डॉ. वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




निवाड़ी /लुहारी। मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई, जिसमें जनहित, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, बुनियादी ढांचे तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक तय समय सीमा में पहुंचे। इस दौरान निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने के पहले पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके। वाटर फिल्टर प्लांट और वॉटर सप्लाई सेंटर्स पर वॉटर प्यूरीफायर की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी में स्वच्छ पेयजल व लेबर रूम की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। एक्सपायरी डेट की दवाइयों को नियमानुसार तत्काल नष्ट किया जाए और अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक हर समय उपलब्ध रहे। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेश केवट, विधायक अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, कलेक्टर जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, डीएफओ मनोज कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें