फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार और बाइक का थर्ड पार्टी बीमा कराना हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर सरकार ने जहां एक ओर लोगों को राहत दी है। वहीं, दूसरी ओर वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा महंगा कर आम आदमी को झटका दिया है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक जून 2022 से विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी मोटर बीमा का प्रीमियम बढ़ा दिया है। इससे कार और दोपहिया वाहनों की बीमा की लागत बढ़ जाएगी। अब वाहन स्वामियों को बाइक और कार का बीमा कराना महंगा हो जाएगा। मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि कोरोना महामारी के कारण दो साल तक अपरिवर्तित रहने के बाद थर्ड पार्टी बीमा की नई दरें एक जून 2022 से लागू हो जाएंगी। मंत्रालय द्वारा अधिसूचित संशोधित दर के मुताबिक एक हजार सीसी क्षमता इंजन वाली निजी कारों के लिए प्रीमियम वर्ष 2019-20 के 2072 रुपये के मुकाबले अब 2094 रुपये होगा।
इसी प्रकार 1000 से 1500 सीसी इंजन की निजी कारों के लिए प्रीमियम 3221 रुपये के बजाय अब 3416 रुपये होगा। हालांकि 1500 से अधिक सीसी की निजी कारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा के प्रीमियम में कमी की गई है और यह 7897 रुपये से घटकर 7890 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार 150 सीसी से 350 सीसी तक के दो पहिया वाहनों का प्रीमियम 1366 रुपये होगा। जबकि 350 से अधिक सीसी के दोपहिया वाहन के लिए यह दर 2804 रुपये होगी।
विज्ञापन

प्रीमियम में इन्हें दी गई छूट
अधिसूचना के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों और शिक्षण संस्थान के बसों के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम पर 15 फीसदी की छूट दी गई है। विंटेज कार के रूप में पंजीकृत निजी कार के प्रीमियम पर 50 फीसदी की रियायत दी गई है। हाइब्रिड ई- वाहनों की 7.5 फीसदी की छूट दी जाएगी।
क्या है थर्ड पार्टी बीमा
नया वाहन खरीदने के साथ थर्ड पार्टी बीमा कराना जरूरी होता है। इसे लायबिलिटी कवर भी कहते हैं। यह बीमा तीसरे पक्ष से संबंधित होता है। अगर किसी ने वाहन का थर्ड पार्टी बीमा कराया है और कोई दुर्घटना होती है, तो तीसरी पार्टी को भुगतान किया जाने वाले क्लेम बीमा कंपनी देती है। वाहन की चपेट में आने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए थर्ड पार्टी बीमा जरूरी किया गया है।
नई अधिसूचना के मुताबिक 1000 से 1500 सीसी इंजन की निजी कारों और 150 से 350 सीसी तक के दो पहिया वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा में बढ़ोतरी की गई है। मनोज अग्रवाल, डिप्टी मैनेजर यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें