फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: -सितंबर से महानगर के चौराहों का शुरू होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के चौराहों के सुंदरीकरण का काम सितंबर से शुरू हो जाएगा। नगर निगम अगले हफ्ते निविदा निकालेगा। यहां लाइटिंग, रेलिंग से लेकर बागवानी तक होगी। इससे चौराहे आकर्षक नजर आएंगे।
विज्ञापन

चौराहों को चमकाने की योजना में महानगर का प्रमुख चौराहा इलाइट भी शामिल है। इसी तरह, बीकेडी, चित्रा चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, कचहरी, जेल चौराहा समेत अन्य चौराहे-तिराहे भी सूची में शामिल हैं, जिनके सुंदरीकरण का काम शुरू होगा। बताया गया कि अभी कई चौराहों की स्थिति खराब हो गई है। कहीं फुटपाथ के टाइल्स उखड़े पड़े हैं, तो कहीं रेलिंग टूट गई है। इसी तरह, रखरखाव के अभाव में कहीं लाइटें भी खराब हैं। इसी के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने इन चौराहों का सुंदरीकरण कराने की योजना तैयार की। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि अगले हफ्ते इस कार्य की निविदा निकाल दी जाएगी। निविदा डालने के लिए 21 दिन का समय दिया जाएगा। फिर सितंबर के अंतिम सप्ताह में कार्यादेश जारी करके काम शुरू होने की संभावना है।

चार करोड़ रुपये होंगे खर्च
नगर निगम की ओर से पहले सर्वे भी कराया गया, जिससे चौराहों में टूट-फूट आदि का रिकॉर्ड तैयार हुआ। अब निगम इन चौराहों का सुंदरीकरण कराने में लगभग चार करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें