फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हादसे के बाद गांव में फीका पड़ा त्योहार, गम में डूबे परिजन

Sat, 29 Aug 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। मगरमच्छ के हमले में रणवीर के लापता होने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां घरों में खुशियां होनी थीं वहीं, गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद किसी घर में त्योहार की खुशी नहीं रही। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन

रणवीर की बहनें भी रक्षाबंधन के दिन पूरे समय भाई की सलामती की दुआ मांगती रहीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रणवीर के लापता होने की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। परिवार की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद हर किसी का कलेजा कांप गया। त्योहार की खुशियों के बीच हुई इस घटना ने गांव को गम में डुबो दिया। उधर, एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ ने रणवीर को दो-तीन बार पानी से बाहर निकाला। इसके बाद वह उसे लेकर नदी के दूर हिस्से में चला गया और पानी में ओझल हो गया। रणवीर की तलाश को लेकर परिजन और ग्रामीण नदी किनारे डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें