झांसी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पहले दिन ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम को जीत हासिल हुई है। बीयू की निदा 50 से 52 वर्ग में विजय रहीं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आकांक्षा पटेल को हराया।
निदा का मुकाबला इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आकांक्षा पटेल से हुआ। पहले राउंड में आकांक्षा निदा पर भारी पड़ीं और इसे जीत लिया। जबकि, दूसरे और तीसरे राउंड में निदा ने विरोधी खिलाड़ी को जीत का कोई मौका नहीं दिया। अपने मुक्के की बारिश से विरोधी खिलाड़ी पर 2-1 अंकों से जीत दर्ज की। बीयू खिलाड़ी की जीत पर कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय और स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरज पाल सिंह ने टीम को बधाई दी है।