फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कायाकल्प टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत राज्य से नामित टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई के साथ ही सभी विभागों के पटलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली तथा अबतक हुई प्रगति की समीक्षा की। जहां व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं।
विज्ञापन

डाॅ. तारिक अंसारी, डाॅ. दिलीप कुमार वर्मा, कांशीराम शर्मा की टीम ने चिरगांव सीएचसी में पहुंचकर चेकलिस्ट के अनुसार इमरजेंसी, ओपीडी, कोल्ड चेन, लेवर रूम, पैथोलाजी, एक्सरे, फार्मेसी विभाग में पहुंचकर उनके प्रभारियों से वार्ता की तथा लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूंछा। इसके साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा। उन्हेांने कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजेश सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका पूरी तरह से क्रियान्वयन किया जा रहा है। अस्पताल की नियमित सफाई की जाती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नवल किशोर, डाॅ. रामानंद, फार्मासिस्ट जयप्रकाश दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें