फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः चर्चित होटल में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने मारा छापा

Thu, 11 Mar 2021 08:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
होटल में ठुमके लगाती बार बालाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी के एक चर्चित होटल में कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं ने ठुमके लगाए। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस ने होटल में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर थाना नवाबाद क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक कंपनी ने नए ट्रैक्टर का शुभारंभ किया। इसी बीच कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें बार बालाओं ने जमकर डांस किया। डांस देखने के लिए तमाम लोग कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों ने डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट होकर मौके पर पहुंच गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस को देखकर होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें