पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
- फोटो : ???? ????
बार बालाओं ने लगाए ठुमके, पुलिस ने मारा छापा
झांसी। बृहस्पतिवार दोपहर महानगर के एक चर्चित होटल में एक कंपनी ने नए ट्रैक्टर को लांच करने का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने होटल में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना नवाबाद क्षेत्र में स्टेशन मार्ग स्थित एक होटल में एक कंपनी ने अपने नए ट्रैक्टर को लांच करने का कार्र्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौैरान बार बालाओं ने जमकर डांस किया। डांस देखने के लिए तमाम लोग होटल में पहुंच गए। लोगों ने डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस होटल पहुंच गई। पुलिस को देखकर कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। डांस कर रहीं बार बालाएं भी भाग निकलीं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि डांस कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं ली गई थी। कार्यक्रम में काफी भीड़ भी जुटी थी। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डांस करने वाली लड़कियां कौन थीं, यह पुलिस पता लगा रही है।