फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई और उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
विज्ञापन
दतिया (झांसी)। थाना धीरपुरा क्षेत्र के ग्राम बेहरूका निवासी युवक ने छोटे भाई और उसकी पत्नी की सोते समय खटिया पर ही कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना मंगलवार रात की बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शादी न होने से वह नाराज था। इसी बात को लेकर उसका छोटे भाई और उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बेहरूका हरदास कुशवाहा के दो बेटे संतोष कुशवाहा (30) तथा किशन कुशवाहा (26) हैं। हरदास के छोटे बेटे का किशन का विवाह पिछले वर्ष मई केे महीने हुआ था। जबकि बड़ा बेटा संतोष कुंवारा है। शादी न होने के कारण संतोष नाराज रहता था। कई बार इसी बात को लेकर घर में वह झगड़ा भी कर चुका था। मंगलवार की रात किशन, पत्नी प्रियंका कुशवाहा (22) के साथ अपने कमरे में खटिया पर सो रहे थे। जबकि उसके कमरे की कुंडी खुली थी। रात करीब ग्यारह बजे आरोपी संतोष, छोटे भाई किशन के कमरे में कुल्हाड़ी लेकर घुस गया। सोते समय ही उसने दोनों पर कुल्हाड़ी से वार कर काट डाला। हत्या करने से पहले आरोपी ने मां के कमरे की कुंडी लगा दी थी। दोनों की चीख सुनने के बाद मां की आंख भी खुल गई और उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन कुंडी बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह जोर - जोर से चिल्लाई तो पास ही सो रहे चचेरे भाई उठकर आए लेकिन तब तक आरोपी संतोष वहां से भाग निकला। जब वह लोग अंदर पहुुंचे तो किशन और उसकी पत्नी प्रियंका के शव खटिया पर खून से लथपथ पड़े थे। जानकारी मिलने पर एसडीओपी सुमित अग्रवाल पुिलिस के साथ पहुंचीं। पिता हरदास कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी संतोष को बिलौनी रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें