फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए बैंकों ने 402 में से सिर्फ 35 को ही दिया ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं स्वरोजगार की योजनाएं बैंकों की हीलाहवाली की वजह से परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। यह बात शुक्रवार को हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में सामने आई। सीएम स्वरोजगार योजना की समीक्षा में सामने आया कि बैंकों ने 402 में से सिर्फ 35 आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराया। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने ओडीओपी की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंकों के पास इस योजना के 269 आवेदन पहुंचे, जबकि ऋण सिर्फ 21 लाभार्थियों को ही वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये स्थिति बेहद खराब हैं। बैंक इसमें तेजी से सुधार लाते हुए लक्ष्य हासिल करें। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। इस दौरान हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने स्टार्टअप इंडिया योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना के अंतर्गत ऋण वितरण की समीक्षा की। इसके अलावा नए एमएसएमई को क्रेडिट सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। इस दौरान भूगर्भ जल के प्रबंधन और विनियमन के संबंध में डीएम ने कहा कि जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों की सूची तैयार कर पंजीकरण कराया जाए।
इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, एलडीएम अरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, उद्यमी धीरज खुल्लर, वीरेश्वर शुक्ला, अमित सिंह, प्रदीप तिवारी, संजय पटवारी, मनमोहन गेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें