फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी ने अपने दोस्त के साथ छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर की पॉश कालोनी अजय एनक्लेव में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने एक बैंक कर्मी और उसके दोस्त पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बैंक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती स्नातक की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि बैंक में काम करने वाली सहेली के मार्फत उसकी मुलाकात निजी बैंक में काम करने वाले अभिषेक गुप्ता निवासी अजय एनक्लेव से हुई थी। दोनों में जान-पहचान हो गई। शनिवार को अभिषेक ने उसको अपने घर बुलाया। वह शाम को वहां पहुंच गई। घर पर पहले से थाना मोंठ के अखाड़ापुरा निवासी ओमप्रकाश मौजूद था। जब वह वहां से अपने घर जाने लगी तब दोनों ने जबरन उसे रोक लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर वह कोतवाली पहुंची। अपने साथ हुई घटना की बात पुलिस को बताई। कोतवाल तुलसी राम पांडेय तुरंत पुलिस फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। यहां से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया जबकि ओमप्रकाश फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में मोंठ स्थित घर पर दबिश दी लेकिन, वह नहीं मिला। कोतवाल के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 376-डी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घर के बाहर ताला बंद करके चकमा देने की कोशिश
छात्रा के भाग जाने के बाद आरोपी घर के बाहर ताला बंद करके अंदर छुप गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी घर के अंदर छुपे थे। पुलिस को आरोपियों के घर में ही छुपे होने की बात मालूम चली। उसने कालोनी के लोगों के सामने घर का ताला तोड़ दिया। अभिषेक घर के अंदर छुपा हुआ था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल के मुताबिक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें