फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला कूड़ा निस्तारण प्लांट, जगह-जगह लगे मिले कचरे के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। शनिवार को नगर आयुक्त अवनीश राय ने महानगर में सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह कचरा फैला हुआ मिला। साथ ही कूड़ा निस्तारण प्लांट में ताला लगा मिला। इसे लेकर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश राय को निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड और फल मंडी के दोनों तरफ कूड़े के ढेर लगे मिले। साथ ही मुर्गा-मछली मार्केट में काफी गंदगी पाई गई। उन्होंने यहां पर संचालित कूड़ा संग्रहण केंद्र पर ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुस्कान ज्योति संस्था द्वारा संचालित कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद मिला। यहां पर कूड़े का ढेर लगा हुआ था, लेकिन निस्तारण नहीं हो रह था। जिस पर नगर आयुक्त ने प्लांट संचालक की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही बड़ागांव गेट, बड़ा बाजार, दुबे की पुलिया, मिशन कंपाउंड, चित्रा चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा और स्टेशन मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे मिले। नवीन मंडी से लक्ष्मीगेट तक सड़क के दोनों ओर कूड़ा पड़ा मिला। इस पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को फटकार लगाते हुए सफाई और सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान झोकनबाग, मिनर्वा और मानिक चौक तक सफाई व्यवस्था ठीक मिली। सीपरी बाजार से नंदनपुरा मार्ग तक सफाई होती मिली। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सेनेटरी आफिसर रविचंद्र निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें