विवेक निरंजन वॉलीबाल प्रतियोगिता में चेम्पियन रही बनारस की टीम के खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री प्
झांसी। विवेक निरंजन की स्मृति में विवेक फ्रेंडस वॉलीबाल अकादमी की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब बनारस ने मुगलसराय को हराकर जीता। विजेता टीम के विकास चौबे और शिवम ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
सीपरी में आर्य कन्या कॉलेज के पास स्थित मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में बनारस ने मुगलसराय को 25 - 23, 25 - 19 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल के मैच हुए, जिसमें ग्वालियर अपनी जीत का सिलसिला जारी नहीं रख सका और मुगलसराय ने उसे रोमांचक मुकाबले में 25 - 23, 25 - 23 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में बनारस ने लखनऊ को 25 - 23, 25 - 18 से हराया। इनसे पहले क्वार्टर फाइनल और लीग मैच भी हुए। सभी विजेता और उप विजेताओं को मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने ट्राफी प्रदान की।
इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, मधुकर निरंजन, नरेंद्र राजपूत, राम नरेश पटेल, बड़ागांव गांव ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव, राजेश पटेल, अंजनी यादव, आशिक अली आदि मौजूद रहे। संचालन राम किशन निरंजन ने किया।