फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस मनाया

Mon, 07 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार छह दिसंबर को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान जुलूस निकाला गया। मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन


बजरंग दल द्वारा कारगिल पार्क में संकल्प दिवस मनाया गया। इसके पश्चात आचार्य अविनाश, रामेश्वर मिश्रा, मनोज बुंदेला, लल्लन महाराज, हर्ष व्यास, दिलीप जायसवाल, पंकज गुप्ता, महानगर संयोजक अनूप करौसिया, सुधीर रायकवार, अभिषेक वाल्मीकि, अनिल प्रजापति आदि ने वाहन रैली में भगवा ध्वज लेकर कारगिल पार्क, सीपरी बाजार तथा महानगर के मुख्य चौराहों पर भ्रमण किया तथा जय श्री राम के नारे लगाए और इलाइट पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
हिंदु युवा वाहिनी झांसी महानगर द्वारा आतियां तालाब स्थित श्री राम धाम आश्रम हनुमान मंदिर पर हुए कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अरविंद वर्मा ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण हो यही हिंदुओं की मांग है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा, अंकित पटेल, कंचन वर्मा, सोनू महाराज, दयाशंकर कुशवाहा, प्रवीण दयाल, शुभम वाल्मीकि, अवतार खटीक, राहुल पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं शिवसेना के सभी प्रकोष्ठों ने स्वर्ण दिवस एवं भाजपा को धिक्कारते हुए धिक्कार दिवस मनाया। शहर कोतवाली स्थित राम जानकी मंदिर में संतोष खटीक, भवानी सेना की बुंदेलखंड प्रभारी ममता कश्यप ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर अभी तक भाजपा ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है। इस अवसर पर सुरेश चौहान, परमानंद कुशवाहा, राकी प्रजापति, आशीष रजत, हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे। हनुमान सेना के कार्यालय पर मिठाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर अर्पित महाराज, विवेक परिहार, शिवराज यादव, दीपक करौसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बजरंग दल के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ एवं जय श्री राम के उदघोष कर शौर्य दिवस मनाया। इस मौके पर विभाग संयोजक विनोद अवस्थी, जिला संयोजक संदीप गुप्ता, राकेश कुमार, संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी संतोष शाक्या, उमश्ेा भार्गव, हेमंत श्रीवास, ओम प्रकाश शाक्या, रचना रिठौरिया, वीरेंद्र सिंह ने, नरेंद्र मोदी टीम के जिलाध्यक्ष विशाल रायकवार, मूलचंद झा, राम सेवक राजपूत, आदि ने खाती बाबा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पौधारोपण कर, शिवसेना के नेतृत्व में मनोज शर्मा, हरीश खरे, राधे श्याम दास, कृष्णा मिश्रा, आदि ने ओरछा धाम में भगवान राम राजा के दर्शन कर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें