अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक विवाह घर में आयोजित शादी समारोह से पांच लाख के आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। दूल्हे की बहन के कपड़ों पर सॉस गिराकर वारदात को अंजाम दिया गया।
एबट मार्केट निवासी तारिक अजीज की रविवार को एक विवाह घर से शादी थी। शादी के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे की बहन तरन्नुम के पास आभूषण से भरा बैग रख दिया था। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और उसने बहन के कपड़ाें पर सॉस गिरा दिया। इस पर बहन कपड़े साफ करने लगी। इसी का फायदा उठाकर युवक आभूषण से भरा बैग लेकर भाग गया। जानकारी होने पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। घटना विवाह घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।