फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा एमएलसी के बेटे के शोरूम में चोरी की कोशिश, ताले चटकाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवाबाद थाना से लगभग 500 मीटर दूर इलाइट-सीपरी रोड पर स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में चोरी की कोशिश की गई। शोरूम के ताले तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुआ। हालांकि, अंदर उसे नकदी नहीं मिल पाई। इसके बाद चोर ने एक अन्य शोरूम के भी ताले चटकाए। चोर की तस्वीर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है।



भाजपा एमएलसी रामतीर्थ सिंघल के बेटे नितिन सिंघल का इलाइट सीपरी रोड पर रेडीमेड कपड़ों का शोरूम पैंटालूंस है। बृहस्पतिवार को तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे बाइक से आए एक चोर ने शोरूम के शटर पर लगे तालों को तोड़ा और इसके बाद शटर उठाकर अंदर दाखिल हो गया। अंदर पहुंचकर उसने काउंटर की दराज खंगाली, लेकिन उसमें नकदी नहीं मिला। इसके बाद वह मैनेजर के कक्ष में दाखिल हो गया। वहां भी नकदी नहीं मिली। सुबह दस बजे स्टाफ शोरूम पर पहुंचा तो उन्हें ताले टूटे मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देखने में एक चोर नजर आया। शोरूम के मालिक नितिन सिंघल ने बताया कि चोर नकदी नहीं ले जा सका। कपड़े ले गया या नहीं, इसकी जानकारी स्टॉक के मिलान होने पर ही हो पाएगी। इसके अलावा, चोर ने पैंटालूंस के पास स्थित रिलायंस डिजिटल शोरूम के भी ताले तोड़े। हालांकि, वह उसमें दाखिल नहीं हो पाया। सीसीटीवी फुटेज में एक ही चोर नजर आ रहा है, जो बाइक से आया था। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी ने बताया कि चोर की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें