फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गांव आरी के दो मकानों से लाखों के जेवर, नगदी और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस बुधवार रात गश्त करती रही और बेखौफ बदमाश आरी गांव से लाखों रुपये के जेवर, नगदी और लाइसेंसी रिवाल्वर चुराकर ले गए। इसकी सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने दोनों स्थलों का जायजा लिया। बदमाशों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।



गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। अज्ञात समय छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाश आंगन के सामने बने कमरे से होते हुए अंदर के कमरे में पहुंचे। बदमाशों ने वहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर चार तोला सोने का हार समेत अन्य गहने और डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए। इसके बाद कमरे में रखी एक रैक के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर भी उठा ले गए। सुबह जब परिजन जागे तब वारदात की जानकारी हुई। पता चला की बगल में रहने वाले युवराज के घर में भी बदमाशों ने चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज के घर में घुसे बदमाश अलमारी का ताला तोड़कर दो तोला सोने का हार समेत अन्य गहने आदि चुराकर ले गए हैं। थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए सुरागकशी की जा रही है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें