फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भतीजी की शादी में कोल्ड ड्रिंक के धोखे में पी लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। थाना ककरबई के कचीर गांव में भतीजी की शादी के दौरान बुजुर्ग ताई ने कोल्ड ड्रिंक के धोखे में जहर पी लिया। कुछ देर बाद उन्हें बेचैनी होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज गए। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में मातम छा गया। शादी के दौरान उन्होंने खूब गाना गाए और ढोल भी बजाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कचीर गांव निवासी रामकली (60) पत्नी दीनदयाल के देवर सुंदर की बेटी की 28 मई को शादी थी। परिजनों ने बताया कि घर में खूब गाना-बजाना चल रहा था। 29 मई को दुल्हन की विदाई हो गई। 30 मई की परिवार के लोगों के लिए सामूहिक भोज था। परिवार के सभी लोग जुटे थे। खाना-पीने के दौरान कोल्ड ड्रिंक भी दी जा रही थी। रामकली ने कोल्ड ड्रिंक के धोखे में वहां रखी कीटनाशक दवा की शीशी पी ली। कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। पति दीनदयाल के मुताबिक, कुछ देर बाद ही वह अचेत हो गई, तब उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार तड़के रामकली की मौत हो गई। उनकी मौत से शादी वाले घर में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें