अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के अंबाबाय गांव निवासी संध्या (45) पत्नी मुकेश ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके हालांकि परिजनों ने बताया कि संध्या मानसिक रूम से कमजोर थी। काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि संध्या शनिवार दोपहर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। करीब दो घंटे बाद गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने उसका शव देखकर परिजनों को बताया। परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए। पति मुकेश खेती-किसानी करते हैं जबकि परिवार में एक बेटा एवं एक बेटी हैं। उनकी अभी शादी नहीं हुई है। परिजन पुलिस को भी सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके।