फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महापौर रामतीर्थ सिंघल भी साइबर जालसाजों के निशाने पर आ गए। महापौर के नाम से जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके जानने वालों एवं रिश्तेदारों से पैसों की डिमांड शुरू कर दी। फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर महापौर ने तुरंत इसकी सूचना एसएसपी को दी। फेसबुक को भी संदेश भेजकर आईडी ब्लॉक करा दी गई है।
विज्ञापन

महापौर के मुताबिक कुछ दिन पहले जालसाज ने उनके नाम एवं तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। उसके बाद उनके जानने वाले एवं रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। दर्जनों लोगों ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। बुधवार को कई लोगों से पर्सनल चैटिंग करते हुए आकस्मिक जरूरत का हवाला देते हुए रुपयों की मांग शुरू कर दी। कई लोगों को उसने एकांउट नंबर के साथ आईएफसी कोड भी भेज दिए। महापौर को कुछ लोगों ने इसकी जानकारी दी। फेसबुक पर अपनी फर्जी आईडी देखकर महापौर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसएसपी शिवहरि मीणा को दी। फेसबुक में भी शिकायत दर्ज कराते हुए आईडी को ब्लॉक करा दी। पुलिस के मुताबिक पड़ताल के दौरान आईडी आसाम से बनाई हुई मालूम चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें