फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ही होगा प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवेदन की प्रक्रिया को बदल दिया गया है। पहले आवेदन करने के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब झांसी विकास प्राधिकरण ने आवेदन को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए करारी, अंबावाय, खैलार, बिजौली व सिमराहा सहित सात जगहों पर आवास बनाने का निर्णय लिया गया था। जिसके लिए जगहों को भी चिह्नित कर लिया गया था। करारी व अंबावाय में निर्माण कार्य जारी है। मकानों के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन होती है। लेकिन अब झांसी विकास प्राधिकरण ने ऑनलाइन प्रक्रिया में संशोधन करते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। अब जेडीए में ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित के अनुसार आवेदक जेडीए की वेबसाइट jdaup.in पर आवेदन कर सकते हैं।
ये है पात्रता
योजना के तहत मकानों के लिए आवेदन करने के लिए लाभार्थी की सालाना आय तीन लाख से कम होने के साथ ही देश में कहीं भी मकान व प्लॉट नहीं होना चहिए। आवेदक को शहरी क्षेत्र का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें