फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह झांसी - कानपुर राजमार्ग पर स्थित गोरामछिया के पास आपस में हुई बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पिता की हालत नाजुक होने पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला भिंड अंतर्र्गत आलमपुर निवासी उत्तम कुशवाहा के पुत्र शिवम की अगले सप्ताह शादी है। उत्तम अपने पुत्र देवेंद्र (18) के साथ बाइक पर सवार होकर कार्ड बांटने झांसी स्थित रिश्तेदारी में आए थे। कार्ड बांटकर बुधवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर घर जाने को निकले। अभी दोनों झांसी - कानपुर राजमार्ग स्थित गोरामछिया के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पिता उत्तम की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें