फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल मांगने से नाराज युवकों ने टोल मैनेजर को पीटा, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। बबीना हाईवे टोल प्लाजा पर टोल मांगने से नाराज युवकों ने टोल मैनेजर की पिटाई कर दी और वहां से भाग निकले। आरोपियों में एक युवक टोल कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। मैनेजर सोमवीर सिंह की तहरीर पर बबीना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्लाजा मैनेजर ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब सवा छह बजे चार पहिया वाहन पर बबीना निवासी सुमित यादव पुत्र करन सिंह यादव अपने भाई अमित के साथ पहुंचा। इनसे टोल चुकाने को कहा गया लेकिन, सुमित टोल चुकाने को लेकर विवाद करने लगा। टोल कर्मियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। तब तक सोमवीर वहां पहुंच गए। नाराज युवक उनके ऊपर टूट पड़े। पास में मौजूद केपी सिंह को भी पीट दिया। दूसरे लोगों के आने तक आरोपी अपनी गाड़ी बैक करके पीछे भाग खड़े हुए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मैनेजर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनमें से एक टोल पर काम करने वाला कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें