फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूटी और सोफे जब्त होने से खफा व्यापारियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मामूली बकाया पर जीएसटी विभाग की ओर से स्कूटी, सोफा सेट जब्त करने की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि मामूली बकाया होने पर जब्ती कार्रवाई की जाती है। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी की अगुवाई में एकत्रित व्यापारियों ने जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका कहना था कि धारा 79 के अंतर्गत मनमने तरीके से कार्रवाई की जा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अचानक दबिश देकर उनके दस्तावेज भी सीज कर दिए जाते हैं। ज्ञापन देने वालों में महिला जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, नरेश गुप्ता, नितिन सिंघल, पुनीत अग्रवाल, अतुल किलपन, आदर्श गुप्ता, जय किशन प्रेमानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें