फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, दो लोगों की हुई मौत और एक घायल

Mon, 02 Sep 2024 11:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

तीनों युवक बाइक से बबीना की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम करीब 7:30 बजे तीनों जैसे ही बीएचईएल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनको रौंद दिया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार देरशाम झांसी-ललितपुर हाईवे पर बीएचईएल के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बाइक से बबीना की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


बबीना के खैलार गांव निवासी प्रदीप रायकवार (25) पुत्र हरिश्चंद्र, ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र के डाउनी गांव निवासी प्रकाश रायकवार (34) पुत्र नंदलाल एवं परखरिया गांव निवासी धर्मेंद्र रायकवार (22) सोमवार शाम को बाइक से बबीना जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम करीब 7:30 बजे तीनों जैसे ही बीएचईएल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उनको रौंद दिया। तीनों सड़क पर जा गिरे। ट्रक का पहिया उनको कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में प्रदीप और प्रकाश रायकवार के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। धर्मेंद्र रायकवार भी लहू लुहान होकर सड़क पर जा गिरा। 

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उनको अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रकाश और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलने पर देर-रात को परिवार के लोग भी रोते-बिलखते वहां पहुंच गए। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक सीसीटीवी के जरिये ट्रक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें