फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पीएम दौराः दो किमी के दायरे में रहेगा कड़ा पहरा

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सेनी की भी रहेगी चौकसी, बुधवार को किला मैदान का सेना के अफसरों ने न?
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किले के इर्दगिर्द का दो किलोमीटर तक का इलाका तीन दिनों तक कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा। जबकि, आयोजन वाले दिन किले के आसपास से गुजरने वालीं सड़कों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। सुरक्षा इंतजामों को लेकर बुधवार को सेना और पीएमओ से आई टीम ने प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर झांसी आएंगे। शाम पांच से सात बजे तक वे यहां रहेंगे। उनका हेलिकॉप्टर किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वे सीधे रानी के किले में जाएंगे। यहां रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे और किले का भ्रमण भी करेंगे। इसके बाद वे किले के मैदान में आकर यहां होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएमओ से इनपुट मिलने के बाद आयोजन की तैयारियां जोर पकड़े हुए हैं। बुधवार को पीएमओ से आई टीम ने सेना और प्रशासन के अधिकारियों के साथ किले के मैदान, किला, क्राफ्ट मेला ग्राउंड, गांधी भवन व किले के आसपास के इलाके का चप्पा-चप्पा देखा। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी व नगर आयुक्त अवनीश राय ने उन्हें आयोजन की तैयारियों के संबंध में जानकारियां दीं। इस दौरान तय हुआ कि 17,18 व 19 नवंबर को किले की दो किलोमीटर की परिधि को सुरक्षा एजेंसियां अपने सुरक्षा घेरे में ले लेंगी। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी। जबकि, 19 नवंबर को किले के आसपास गुजरने वाली सभी सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी जाएगी। निर्धारित पास वाले ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
आयोजन स्थल के पास नहीं होंगे वैवाहिक कार्यक्रम
झांसी। आयोजन स्थल किले के मैदान सटा एक विवाह घर स्थित है, जिसमें 19 नवंबर और इस तिथि के आगे-पीछे भी शादियां होनी हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उच्च स्तरीय सुरक्षा बंदोबस्त होने की वजह से 11 से 21 नवंबर तक शादियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में नगर निगम की ओर से विवाह घर संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें