फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टेटनस के टीके की जगह गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा सीएचसी में एक पखवाड़े में दूसरी बार लापरवाही का मामला, पति ने जांच की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंगरा में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। सिजारा निवासी एक गर्भवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नियमित टीकाकरण के लिए पहुंची महिला को टेटनस का टीका लगाने के बजाय गर्भनिरोधक इंजेक्शन ''अंतरा'' लगा दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से शिकायत कर मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिजारा निवासी सुखवीर अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी नेहा अहिरवार गर्भवती हैं। नियमित टीकाकरण के लिए वह उन्हें सीएचसी बंगरा लेकर गए थे। आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मी ने पर्ची देखे बिना ही उन्हें गर्भनिरोधक इंजेक्शन ''अंतरा'' लगा दिया। जब परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई तो स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद गर्भवती को एहतियातन बेहतर उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल भेजा गया। सुखवीर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 29 जून की रात भी सीएचसी बंगरा से एक प्रसूता को कथित रूप से बिना उपचार लौटाने का मामला सामने आया था। बाद में परिजन उसे झांसी के एक निजी अस्पताल ले गए थे। उस मामले की जांच अभी भी चल रही है।
विज्ञापन

-
महिला ने ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी को बताया था कि उन्हें ''बच्चे वाला टीटी इंजेक्शन'' लगना है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. के.के. राजपूत, अधीक्षक, सीएचसी बंगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें