फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मध्याह्न भोजन निधि से दो लाख के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत बौड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील निधि के खाते से धोखाधड़ी कर सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। पूर्व प्रधानाध्यापक पर चेक में हेराफेरी कर खाते से 15 हजार की जगह 2.15 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। विभागीय स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विद्यालय की वर्तमान प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने बताया कि बर्तन, गैस चूल्हा आदि के नाम पर पूर्व प्रधानाचार्य ने खाते से पैसा निकाला था। लेकिन, यह सामान विद्यालय में उपलब्ध नहीं है। वहीं, ग्राम पंचायत बौड़ा के प्रधान प्रतिनिधि हृदय सिंह ने बताया कि छह नवंबर 2025 को विद्यालय के तत्कालीन इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान सीमा सिंह को एक आधिकारिक पत्र भेजा था। पत्र में उल्लेख था कि मिड-डे मील के लिए किचन का सामान गिलास, थाली, गैस चूल्हा और तवा पुराने हो गए हैं और नए सामान की खरीद की जानी है। इसके लिए उन्होंने 15 हजार रुपये का चेक भरकर प्रधान के पास हस्ताक्षर और सील लगाने के लिए भेजा था। ग्राम प्रधान ने चेक पर हस्ताक्षर कर वापस भेज दिया था। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार उसी चेक से 20 नवंबर 2025 को 15 हजार की बजाय 2.15 लाख की राशि निकाल ली गई थी। आरोप है कि तत्कालीन प्रधानाध्यापक ने चेक में धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए राशि को बढ़ा दिया और दो लाख रुपये का गबन कर लिया। अब तत्कालीन प्रधानाध्यापक टालमटोल करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, जिलाधिकारी, एसएसपी, बीएसए सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी मोंठ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। गबन की पुष्टि होने पर आरोपियों से पूरी रकम वसूली जाएगी।
- दीपक श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी, बंगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें