फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरकों में बढ़ाई सतर्कता, बंदियों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बागपत जेल में कैदियों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद झांसी जिला कारागार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बैरकों के पास भी जेल पुलिस तैनात कर दी गई है। बंदियों की 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है। उनकी हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बागपत जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। कई कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बागपत में हुई घटना के बाद जिला कारागार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बैरकों के आसपास भी जेल पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे के सहारे नजर रखी जा रही है। दिन में दो से तीन बार तलाशी अभियान भी जेल स्तर पर चल रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला कारागार में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। बागपत में हुई घटना के चलते सतर्कता जरुर बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें