फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी नहीं होगी शराब

Sat, 20 Feb 2016 12:26 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शराब के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने अंग्रेजी शराब व बीयर की लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी नहीं की है।
विज्ञापन


जबकि, देसी की लाइसेंस फीस में मामूली कमी कर दी है। इससे नये वित्तीय वर्ष में शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी।

आबकारी विभाग द्वारा देसी शराब पर प्रति लीटर 227 रुपये लाइसेंस फीस वसूल की जाती है, जिसे घटाकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 226 रुपये कर दिया गया है। इससे अप्रैल माह से देसी शराब की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। वहीं, विदेशी शराब व बीयर के शौकीनों के लिए भी राहत भरी खबर है।

इस बार सरकार ने विदेशी शराब व बीयर की लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी नहीं की है। जबकि, इसमें चार फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही थी। मालूम हो कि विभाग द्वारा अंग्रेजी शराब पर प्रति बोतल 425 रुपये तथा बीयर की प्रति बोतल पर 70 रुपये लाइसेंस फीस वसूली जाती है।
विज्ञापन


दुकानों का नवीनीकरण आज से
जिले में देसी शराब की 227, विदेशी की 65 तथा बीयर की 57 दुकानें हैं। आबकारी विभाग द्वारा इन दुकानों का 20 से 26 फरवरी तक नवीनीकरण किया जाएगा। इस अवधि में नवीनीकरण न कराने वाली दुकानों का व्यवस्थापन होगा। इसके लिए लाटरी सिस्टम का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


‘लाइसेंस फीस में कमी से अगले वित्तीय वर्ष में देसी शराब की कीमतों में कमी आएगी। वहीं, विभाग द्वारा शनिवार से दुकानों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।’
- प्रेमनारायण, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें