फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उत्पाद बनाने में कृषि विवि और बाजार मुहैया कराने में स्मार्ट सिटी मिलकर करेंगे युवाओं की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड मिलकर जिले के युवा उद्यमियों को व्यापार में पैर जमाने के लिए मंच प्रदान करने जा रहे हैं। विवि के विशेषज्ञ जहां उत्पादन और निर्माण में मदद करेंगे। वहीं, स्मार्ट सिटी का इंक्यूबेशन सेंटर युवाओं को बाजार और आर्थिक सहायता दिलाने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है कि युवा नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनें। इसी को साकार करने के लिए विवि युवाओं को कृषि आधारित उत्पादन बनाने का प्रशिक्षण देगा। आगामी दिनों में देश भर के विश्वविद्यालयों से युवाओं के लिए यहां हैकथॉन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वह अपने उत्पादों का प्रदर्शन भी करेंगे। वहीं, स्मार्ट सिटी के सीईओ सत्य प्रकाश ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एसके चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें