फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से हाईजैक हुई बस झांसी में आने की सूचना पर हड़कंप, बॉर्डर सील, अधिकारियों ने किया इनकार

Wed, 19 Aug 2020 12:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
झांसी में भारी फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा से हाईजैक की गई बस के झांसी में होने की सूचना पर हड़कंप मच गया है। हालांकि, आईजी सुभाष सिंह बघेल ने इस बात को मात्र सूचना बताते हुए खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके बावजूद जिले के बॉर्डर को सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। सभी आला अधिकारी मौके पर हैं और आने जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच कर रहे हैं।

मालूम हो कि बुधवार तड़के आगरा से एक बस हाईजैक होने के बाद कई जिलों में हड़कंप मच गया है। खोजबीन के दौरान बस के झांसी में होने की सूचना मिली थी, जिसपर झांसी, ग्वालियर व कानपुर राजमार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी गई। 
बॉर्डर को सील कर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया। आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बस स्टैंड समेत बॉर्डर थानों पर पहुंचकर जानकारी ली। आइजी ने बस के झांसी में होने से साफ मना किया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर झांसी के प्रमुख चौराहों व हाइवे पर फोर्स तैनात है। बता दें कि आगरा के मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास से 34 सवारियों को लेकर गुरुग्राम से मध्यप्रदेश के पन्ना जा रही बस को आज सुबह हाईजैक कर लिया गया है।

चालक के मुताबिक, गाड़ी सवार कुछ लोगों ने तड़के 4:00 बजे बस का पीछा करके रुकवाया। उन्होंने  खुद को फाइनेंस कर्मी बताया था। बस को रोकने के बाद उन्होंने इसे अपने कब्जे में ले लिया।इसके बाद बस को लेकर आगे बढ़े। रास्ते में एक ढाबे पर बस को रोका और सभी सवारियों के पैसे वापस करवाये। खाना भी खिलाया। 

इसके बाद उन्होंने एत्मादपुर क्षेत्र में चालक को उतार दिया। चालक ने मलपुरा थाने आकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें