फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस का न्यौता न देने पर रूठे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में मंगलवार को पार्षदों ने स्वतंत्रता दिवस का न्यौता न देने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने विपक्षी दलों के पार्षदों को बुलाने का विरोध किया। वहीं निगम के अधिकारियों ने कोरोना को लेकर सरकार के नियमों का पालन करने की बात कही है। मामले को लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे और पार्षद सुशीला दुबे के नेतृत्व में कुछ पार्षद नगर निगम पहुंचे। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई। कोविड के नियमों का उल्लेख करते हुए पार्षदों को आमंत्रित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विपक्षी दलों के पार्षदों को बुलाया गया। पार्षदों ने नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान मनोनीत पार्षद सरदार वीर सिंह, नरेंद्र नामदेव, रिंकू वर्मा, भजन सिंह, मनु सिंह, राजू साहू मौजूद रहे। वहीं मामले को लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम रहा। विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे ने बताया कि कुुछ पार्षदों को फोन कर बुलाया गया। जबकि कई पार्षदों को कोई न्यौता तक नहीं दिया गया।
अधिशासी अभियंता पर लगाए आरोप
नगर निगम के एक मनोनीत पार्षद ने अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाए। इस दौरान पार्षद ने कहा कि जिन कामों में कमीशन होता है, वो सबसे पहले हो जाते हैं। नगर निगम के अधिकारी मनोनीत पार्षदों की सुनवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें