फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ के आने पर चौबीस घंटे बाद टॉवर से उतरा युवक, पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नामांकन पत्र खारिज होने से नाराज होकर मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक को मनाने आखिरकार रिटर्निंग ऑफिसर को मौके पर आना पड़ा। उनके शिकायत सुनने का भरोसा दिलाने के बाद ही युवक नीचे उतरा। करीब चौबीस घंटे तक वह टॉवर पर चढ़ा रहा। आरओ उसे अपने साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन, यहां उसने हंगामा शुरू कर दिया। शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी पवन यादव ने सदर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो फरवरी को उसका पर्चा खारिज हो गया। इससे नाराज पवन शुक्रवार सुबह अपने घर के पास स्थित 90 फुट ऊंचे एक मोबाइल टॉवर कर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अफसर उसे नीचे उतर आने के लिए मनाते रहे लेकिन, वह नीचे नहीं उतरा। पवन मौके पर आरओ को बुलाने पर अड़ा हुआ था। पुलिस को उम्मीद थी कि भूख-प्यास लगने पर वह रात में नीचे उतर आएगा लेकिन, वह पूरी रात मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा।
शनिवार सुबह सीपरी बाजार इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे ने उसे दोबारा मनाने की कोशिश की लेकिन, वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार करीब साढ़े ग्यारह बजे सदर सीट के आरओ एसडीएम क्षितिज दुबे वहां पहुंचे। उन्होंने सुनवाई का भरोसा दिलाते हुए नीचे उतर आने को कहा। आरओ के कहने पर वह नीचे उतर आया। नीचे आकर उसने आरओ से बात की। आरओ क्षितित दुबे ने उससे कलेक्ट्रट चलकर अपना पर्चा देखने को कहा। पुलिस अपनी गाड़ी से लेकर उसे कलेक्ट्रेट पहुंची। पुलिस का कहना है वहां पहुंचने के बाद उसे नामांकन पत्र दिखाया गया लेकिन, वह कागजों में गड़बड़ी मानने को राजी नहीं हुआ। वहां उसने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए पुलिस ने उसे काबू में करने की कोशिश की लेकिन, वह मानने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद नवाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक शांतिभंग के आरोप में उसका चालान करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर के नीचे तमाशबीनों की लगी रही भीड़
मोबाइल टॉवर पर युवक के चढ़े होने की सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। शनिवार सुबह भी वहां मजमा लगा रहा। मोबाइल टॉवर से नीचे उतारते समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। नीचे उतरने के बाद पवन को पुलिस सीधा अपने साथ लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें