फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाहिता की मौत के बाद शव छोड़कर भागा प्रेमी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही विवाहिता की जहर निगलने से मौत हो गई। उसे गंभीर हाल में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत होते ही प्रेमी अस्पताल में शव छोड़कर भाग निकला। विवाहिता की मौत की सूचना पर पति भी वहां पहुंच गया। पति ने प्रेमी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

शिवपुरी के करेरा निवासी सोनम वंशकार (30) का विवाह करेरा निवासी मुकेश संग हुआ था। मुकेश ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद सोनम अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। प्रेमी शराब के नशे में सोनम के साथ मारपीट करता था। दो दिन पहले उसने सोनम के साथ मारपीट की। जब वह लोग पहुंचे तब सोनम अचेत हाल में जमीन पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके आने के बाद आरोपी प्रेमी उसे लेकर अस्पताल में आया। नाजुक हाल में सोनम को भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार शाम सोनम की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद आरोपी प्रेमी उसे छोड़कर भाग निकला। वहां हंगामा होने लगा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक विवाद की सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी से पुलिस बल को भेजा गया था। विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें