फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोबाइल रिसेट करने के बाद फंदे से लटककर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना नवाबाद के चेलाराम कंपाउंड में किराये के कमरे में रहने वाली खुशबू पांडेय (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन रिसेट कर दिया था। मोबाइल उसके बिस्तर के पास पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला। परिजन भी उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके।



थाना सीपरी बाजार के केकेपुरी काॅलोनी निवासी हरिप्रकाश पांडेय की छोटी बेटी खुशबू ने बीयू से बीएड किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि खुशबू झोकनबाग स्थित रिलायंस ट्रेंड में काम करती थी। दो साल से वह परिवार से अलग चेलराम कम्पाउंड के पास किराये का कमरा लेकर रहती थी। मंगलवार को वह घर आई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे छोटी बहन के पास खुशबू की सहेली ने फोन करके बताया कि खुशबू आज पूरे दिन बाहर नहीं आई।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि उसके कमरे का कूलर पूरे दिन चलता रहा लेकिन वह बाहर नहीं आई। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के दरवाजा तोड़ने पर खुशबू का शव फंदे से पंखे के सहारे लटक रहा था। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन








शादी करने को राजी नहीं थी खुशबू

परिजनों का कहना है कि खुशबू शादी करने के लिए राजी नहीं थी। करीब दो साल पहले उसका रिश्ता तय हो गया था। लड़का दुबई में नौकरी करता था। खुशबू उससे शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। लड़के की अधिक उम्र बताते हुए सगाई तोड़ दी। इसके बाद से वह घर से अलग रहने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें