फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अशोक वाटिका उजाड़कर हनुमान ने जलाई लंका

विज्ञापन
सदर बाजार रामलीला में पुष्प वाटिका में रावण और सीता संवाद का मंचन करते कलाकार l संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार के रामलीला मंच पर शनिवार को वृंदावन से आए कलाकारों ने सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाया गया। लीला में शबरी से भेंट, हनुमान जी से मिलन और सीता की खोज के लिए लंका दहन तक की कथा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम माता जानकी की खोज में शबरी के आश्रम पहुंचे। शबरी ने भक्तिभाव से उन्हें मीठे बेर चखकर खिलाए। शबरी की सलाह पर श्रीराम ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव से मिलने गए। वहां उनकी भेंट हनुमानजी से हुई। हनुमानजी श्रीराम और लक्ष्मण को सुग्रीव के पास ले आए। सुग्रीव ने बताया कि वह बाली के डर से छिपे रहते हैं। बाली ने उनकी पत्नी का हरण कर लिया था। श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को उनका राज्य और पत्नी वापस दिलवाई। इसके बाद सुग्रीव ने सीता की खोज के लिए वानर दल भेजे।
हनुमानजी के साथ अंगद के नेतृत्व में एक दल समुद्र किनारे पहुंचा। वहां उनकी भेंट जटायु के भाई संपाति से हुई। संपाति ने बताया कि सीता माता समुद्र पार लंका में हैं। यह सुनकर जामवंत ने हनुमानजी को उनके बल का स्मरण कराया। हनुमानजी ने एक छलांग में समुद्र पार कर लंका की ओर प्रस्थान किया। लंका में हनुमानजी ने विभीषण से भेंट की और अशोक वाटिका में माता जानकी के दर्शन किए। उन्होंने अशोक वाटिका को उजाड़ा और रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया। मेघनाद ने उन्हें ब्रह्मास्त्र से बेहोश कर नागपाश में बांधा, जिसे हनुमानजी ने तोड़ दिया। विभीषण के कहने पर रावण ने हनुमानजी की पूंछ में आग लगवाई। इसी आग से हनुमान जी ने पूरी लंका जला दी और सीता की खोज की सूचना लेकर श्रीराम के पास लौटे।
विज्ञापन


बाॅक्स-
बड़ा बाजार में अंगद-रावण संवाद लीला का हुआ मंचन
बड़ाबाजर में रामलीला मंच पर चल रही रामलीला में शनिवार को विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव रहे। अध्यक्षता डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी, वरिष्ठ रंगमंच कर्मी सुरेंद्र तिवारी, राधे राय, संजय दोसाज, राजेंद्र हयारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रामलीला में आज
-सदर बाजार रामलीला मंच पर शनिवार को अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन रात्रि नौ बजे।
-बड़ाबाजार रामलीला मंच पर शनिवार को लक्ष्मण शक्ति व कुंभकरण वध लीला का मंचन रात्रि आठ बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें