फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सास की हत्या के बाद ससुर को फंसाने की भी पूजा ने रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शातिर पूजा ने सास की हत्या के बाद इस मामले में ससुर अजय सिंह को ही फंसा देने की साजिश रची थी। इसका खुलासा भी पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान हुआ। सुराग मिलने पर टहरौली पुलिस ने 27 जून को पूजा जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान पूजा ने पुलिस को बताया कि ससुर अजय सिंह पत्नी सुशीला से खुन्नस रखता था। इस वजह से ससुर अजय ही हत्या कराई। पूजा के बताने पर पुलिस ससुर अजय को पूछताछ के लिए थाने उठा लाई। अजय ने हत्या में शामिल होने से इन्कार किया। इसके बाद पुलिसिया अंदाज में उससे पूछताछ हुई, लेकिन अजय इसमें शामिल होने से इन्कार करता रहा।
इसके बाद ससुर का पूजा से आमना-सामने कराया गया। पुलिस के सामने भी पूजा ने यही बात दुहराई। हालांकि ससुर से यह भी कहती रही कि वह हत्या की बात कुबूल कर लें। वह उसे बाद में छुड़ा ले जाएगी, लेकिन ससुर अजय राजी नहीं हु़ए। अजय ने पुलिस से मोबाइल चेक करने को कहा। अन्य कुछ बातें भी अजय ने पुलिस को बताई, तब जाकर पुलिस को अजय की बात पर विश्वास हुआ। इसके बाद पुलिस ने अजय को छोड़ा। घर लौटने के बाद अजय भी शातिर पूजा की चाल से सन्न रह गए जबकि पूजा का अजय बहुत ख्याल रखते थे। उन्होंने ही पूजा को ससुराल में रहने की जगह दी थी, लेकिन पुलिस के सामने पूजा के शातिराना अंदाज देख वह भी दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सोशल मीडिया पर सोनम से हो रही पूजा की तुलना
सोशल मीडिया पर पूजा चर्चा का केंद्र बन चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग अब उसकी तुलना राजा हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता सोनम से कर रहे हैं। पूजा के चलते टहरौली का कुम्हरिया गांव मीडिया के केंद्र में आ गया। रोजाना ही यहां राष्ट्रीय मीडिया के लोग भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें