फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीते दिनों शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले वकीलों ने अध्यक्ष उदय राजपूत व सचिव छोटेलाल वर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, जिसके माध्यम से उन्होंने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही न्यायालय परिसर में पुलिस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि वकील भयमुक्त होकर अपना काम कर सकें। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अशोक कुमार पटैरिया, अविनाश मिश्रा, सूर्यप्रकाश राय, हिमांशु सक्सेना समेत बृजेंद्र सिंह, राजेश कुमार चौरसिया, मोहन प्रकाश खरे, संजीव कुमार चतुर्वेदी, नरेंद्र अग्रवाल, अरविंद कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
वहीं, वाणिज्य कर कार्यालय पर झांसी टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अजय चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग रखी गई। इस दौरान लक्ष्मीनारायण सिजरिया, वीरेंद्र रावत, हंसराज अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, विजय शर्मा, अनूप खरे, मंजुल नगाइच, बाबूलाल वर्मा, वकील चंद्र दुबे, महेश महाजन आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव राजीव तिवारी ने जतया।
विज्ञापन

उधर, समाजवादी अधिवक्ता सभा ने महानगर अध्यक्ष संदीप सिंह यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया, जिसके जरिये अधिवक्ताओं के शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, न्यायालय परिसरों की सुरक्षा बढ़ाने समेत अन्य मांगे रखीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें